बाढ़ से प्रभावित खेतो का समतलीकरण अपना खेत अपना काम योजना से किया जायें- सांसद देवजी पटेल

सांसद पटेल ने की केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर से मुलाकात
सांचौर। जालोर सिरोही लोकसभा सांसद देवजी पटेल ने नईदिल्ली में शुक्रवार को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र जालोर.सिरोही में अतिवृष्टि से आई बाढ़ के कारण टूटे लघु और सिमांत किसानो के खेतो का समतलीकरण अपना खेतए अपना कामष्ष् योजनान्तर्गत करवाने की मांग की। सासंद देवजी पटेल ने ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर से मुलाकात के दौरान बताया कि जालोर.सिरोही संसदीय क्षेत्र में जुलाई माह में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदियों एवं नालों के जलस्तर व तेज बहाव के कारण कई बांध टूट गये। जिससे लगभग सभी गांवो ने टापु का रूप ले लिया। तेज बहाव के कारण किसानों की खातेदारी भूमि में कटाव हो जाने से लोगों द्वारा बोई गई फसले नष्ट हो गई एवं भूमि कृषि योग्य नहीं रही। खेतो मे बडे.बडे गढे बन गए। आज लघु और सिमांत किसानो के खेतो को कृषि योग्य बनाने के लिए भूमि को समतलीकरण करने की जरूरत है। प्राकृतिक आपदा को देखते हुए श्अपना खेत अपना कामश् योजना के अतंर्गत लघु और सिमांत किसानोे को इससे जोडने की आवश्यकता हैं। सांसद पटेल ने ग्रामीण विकास मंत्री नरेंन्द्रसिंह तोमर से मांग करते हुए कहा कि बाढ पीडित किसानो के खातेदारी भूमि के समतलीकरण का कार्य मनरेगा की श्अपना खेत अपना कामश् योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द करवाया जावें। जिससे किसानों की खातेदारी भूमि को कृषि योग्य बनाया जा सके। सांसद पटेल को आश्वस्त करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री तोमर ने बताया कि अतिवृष्टि एवं बाढ प्रभावित कृषको को इस योजना में शामिल करने हेतु सकारात्मक प्रयास किये जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ऐसा किया हुआ कि अचानक की जालोर सांसद देवजी पटेल के सादगी जीवनी फोटो वायरल होने लगे कारण जानकर कांग्ग्रेस हैरान में पड़ जाहेगी

नाज है ऐसे सांसद पर जो संसद भवन में बैठने वाले कभी दो मिनट के विश्राम के लिए आम नागरिक तरह जमीन पर विश्राम लेकर दिन रात लग गया अपनो को इस आई भयंकर बाढ़ से बाहर निकालने में , धन्य ऐसे सांसद देवजी पटेल को

रानीवाड़ा। सबका साथ-सबका विकास, तीन साल बेमिसाल, साथ है विश्वास है, हो रहा विकास है : सांसद देवजी पटेल